ग्वालियर अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने देश के विकास ग्वालियर की प्रगति और भविष्य की तकनीकी क्षमताओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं सिंधिया ने कहा कि अब भारत के काल का समय आ चुका है अमृतकाल से शताब्दी काल तक का सफर देश के स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज किया जाएगा
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद मंत्री सिंधिया ने स्पष्ट किया कि वे अपने प्रवास के दौरान ग्वालियर में आयोजित होने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश का निर्माण नवाचार तकनीक बुनियादी ढांचा और वैश्विक नेतृत्व इन सभी क्षेत्रों में आज भारत दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रहा है
उन्होंने कहा कि ग्वालियर से लेकर अयोध्या वाराणसी कन्याकुमारी और पूर्वोत्तर के अरुणाचल नागालैंड त्रिपुरा सिक्किम मिजोरम व मणिपुर तक हर राज्य की क्षमता आज विश्व पटल पर दिखाई दे रही है। विदेशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक भारत की प्रगति से प्रभावित हैं सिंधिया ने ग्वालियर के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शहर के लिए जो योजनाएँ बनाई गई थीं उन सभी पर अब तेज़ गति से काम चल रहा है उन्होंने बताया कि आज वे पिछली बैठक में तय किए गए हर एक बिंदु की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा करेंगे।
उन्होंने कहा ग्वालियर के लिए जो विकास रोडमैप प्रधानमंत्री जी ने तैयार किया है उसे और गति देने का समय है। शहर की कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर एयरपोर्ट सुविधाएँ औद्योगिक संभावनाएँ इन सभी पर आज विस्तृत चर्चा होगी तकनीक और संचार प्रणाली पर भी केंद्रीय मंत्री ने बड़ा बयान दिया। 6जी तकनीक पर बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि विश्व स्तर पर इस समय गंभीर मंथन चल रहा है और भारत इस तकनीक के नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक भारत को तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनाने वाला है