ग्वालियर में श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति का भव्य सज-धज महोत्सव, बनारसी साड़ी और रेट्रो थीम ने बटोरी खूब सुर्खियां

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति का भव्य सज-धज महोत्सव

श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा रीजेंसी स्क्वायर में भव्य सज-धज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा कार्यक्रम अनुशासित, सुसंगठित और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ।

समिति की पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी जादौन, पिंकी जादौन, अनीता भदौरिया और रितु चौहान ने बताया कि आयोजन का मुख्य आकर्षण बनारसी साड़ी थीम रहा। इसी के अंतर्गत महिलाओं ने सुंदर रैंप वॉक किया और आकर्षक फोटोशूट भी कराया। इसके साथ ही रेट्रो थीम पर आधारित डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए कई सरप्राइज और गेम्स भी शामिल किए गए। आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने हर्षोल्लास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाया।


पंक्चुएलिटी अवॉर्ड विजेता

  • प्रथम स्थान: मीरा तौमर
  • द्वितीय स्थान: गीता भदौरिया
  • तृतीय स्थान: अनुपमा राजावत
  • चतुर्थ स्थान: रुचि कुशवाह
  • पंचम स्थान: मंजू लता भदौरिया

रेट्रो थीम डांस प्रतियोगिता परिणाम

सीनियर ग्रुप:

Also Read

  • प्रथम स्थान: प्रियंका भदौरिया
  • द्वितीय स्थान: ममता कुशवाह
  • तृतीय स्थान: नम्रता परिहार

जूनियर ग्रुप:

  • प्रथम स्थान: मोनिका चौहान
  • द्वितीय स्थान: नीति सिंह तोमर
  • तृतीय स्थान: रश्मी भदौरिया

समिति की ओर से बताया गया कि सभी महिलाओं ने बनारसी साड़ी थीम पर एकरूपता का शानदार परिचय दिया, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई। आयोजन सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित रहा।

Top Stories
Related Post