बिग बॉस सीज़न 19 जैसे-जैसे अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच रहा है, शो के मेकर्स ने दर्शकों को एक खास तोहफ़ा दिया है। फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस 19 की इनामी ट्रॉफी का पहला लुक सामने आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। X अकाउंट ने इस ट्रॉफी की एक्सक्लूसिव तस्वीर साझा की, जिससे पता चलता है कि इस बार की ट्रॉफी में शो की थीम “घरवालों की सरकार”को बेहद आकर्षक तरीके से दर्शाया गया है।
ट्रॉफी में छिपा है खास संदेश
बिग बॉस की ट्रॉफी इस बार पूरी तरह से अनोखे डिजाइन में तैयार की गई है। इसमें दो इंसानी हाथ और बाहें दिखाई देती हैं, जो एक-दूसरे की ओर मुड़ते हुए ऊपर एक त्रिकोणाकार “रूफ शेप” बनाती हैं। यह डिजाइन एकता, संरचना और सामूहिक शक्ति का प्रतीक माना जा रहा है, जो इस बार के सत्ता और व्यवस्था आधारित थीम से मेल खाता है।
🚨 BIGG BOSS 19 WINNER TROPHY – Rate the trophy! 🏆
— BBTak (@BiggBoss_Tak) December 4, 2025
And… guess who will be holding it on 7th Dec? 👀 pic.twitter.com/Hr6UZoWN3p
हाथों के इस आर्च के ठीक नीचे सोने की बॉर्डर में जड़ा हुआ चमकदार “BB” लोगो लगाया गया है, जो ट्रॉफी को और भी प्रीमियम लुक देता है। पूरी ट्रॉफी सिल्वर क्रिस्टल और डायमंड जैसे एलिमेंट्स से सजी है, जिसे देखकर कंटेस्टेंट्स भी बेहद उत्साहित नजर आए। ये वही ट्रॉफी है, जिसके साथ हाल ही में सलमान खान प्रोमो शूट में पोज़ देते दिखाई दिए थे जिसके बाद से ही फैन्स इसका इंतजार कर रहे थे।
बिग बॉस 19 के टॉप 5 फाइनलिस्ट
सीज़न 19 के टॉप 5 फाइनलिस्ट का ऐलान भी कर दिया गया है। एक टास्क के दौरान बिग बॉस ने सभी फाइनलिस्ट से पूछा कि उनके अलावा इस सीज़न को कौन जीतने का हकदार है।
- अमाल ने प्रणित का नाम लिया
- प्रणित ने गौरव को चुना
- तान्या ने अमाल को विजेता योग्य बताया
- गौरव ने फिर से प्रणित को चुना
- फ़रहाना ने तान्या का नाम लिया
इन प्रतिक्रियाओं से घर के अंदर की समीकरण और फाइनल मुकाबले का रोमांच साफ दिखाई देता है। अब दर्शकों की निगाहें ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि इस शानदार ट्रॉफी का असली हकदार कौन बनेगा।