IND vs SA: विराट कोहली का धमाका, वनडे में ‘11’ का अनोखा रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

IND vs SA: विराट कोहली का धमाका, वनडे में ‘11’ का अनोखा रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि हर मैच में इतिहास भी फिर से लिख रहे हैं। रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में कोहली ने अपना 53वां शतक जड़कर न सिर्फ भारतीय फैंस को झूमने पर मजबूर किया, बल्कि एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड भी बनाया, जिसे क्रिकेट जगत शायद ही कभी भूल पाएगा। कोहली का यह शतक इसलिए भी खास बन गया, क्योंकि इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट का “नंबर 11 रिकॉर्ड” अपने नाम कर लिया, एक ऐसा रिकॉर्ड, जो पिछले 54 सालों में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।

कोहली ने किया वो जो कोई नहीं कर सका

विराट कोहली ने अपने करियर में 11वीं बार लगातार दो या उससे अधिक शतक लगाने का कमाल कर दिखाया। वनडे क्रिकेट में यह उपलब्धि सबसे ज्यादा बार हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

● कोहली 11 बार

● एबी डिविलियर्स 6 बार

Also Read

● बाकी सभी बल्लेबाज  कोसों दूर

यही वजह है कि क्रिकेट फैंस अब मज़ाक में कह रहे हैं कि “अगर विराट कभी अपनी जर्सी पर, बाइक पर या लॉकट में नंबर-11 लगाएं तो हैरान मत होना!”

लगातार तीसरा शतक

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन पारियों में तीन शतक जड़े हैं। ये सिलसिला बताता है कि प्रोटीज़ अब शायद कोहली को सपने में भी देखना नहीं चाहेंगे।

रनस्थानवर्ष
101कोलकाता2023
135रांची2025
102रायपुर2025

तीनों पारियों में कोहली का स्ट्राइक रेट और शॉट सिलेक्शन इतना दमदार रहा कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज सिर्फ गेंद डालते रहे और रनबोर्ड बस बढ़ता गया।

वनडे इतिहास में विराट कोहली बने सिर्फ दूसरे बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट अब दुनिया के दूसरे नंबर पर पहुँच गए हैं। कोहली और केन विलियमसन दोनों के नाम प्रोटीज़ के खिलाफ 7-7 शतक हैं। अब जैसे ही कोहली अगली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेंगे, उनके पास विलियमसन को पछाड़कर विश्व का नंबर-1 बल्लेबाज बनने का मौका रहेगा।

हर मैच में नया मुकाम

ऐसा लग रहा है कि विराट कोहली सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि हर मैच में एक नया संदेश दे रहे हैं “मैं अभी खत्म नहीं हुआ, अभी बहुत कुछ बाकी है।” रांची से लेकर रायपुर तक कोहली का फॉर्म लगातार बढ़ता जा रहा है। और जब कोहली ऐसे मूड में हों, तो दुनिया की कोई भी गेंदबाजी उन्हें रोक नहीं सकती।

Top Stories
Related Post