महाराष्ट्र के नांदेड़ से आई यह घटना दिल दहला देने वाली है। आंचल की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने एक लड़के से प्यार किया, उसके साथ अपना घर बसाने का सपना देखा। लेकिन उसके सपनों को उन लोगों ने ही तोड़ दिया, जिनसे वह सबसे ज़्यादा भरोसा करती थी। आंचल की दुनिया प्यार के रंगों से भरी थी, लेकिन उसके घरवालों की जातिवादी सोच ने उसके जीवन को अंधेरे में धकेल दिया। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने अपने दिल की सुनी।
‘अलग जाति’ का प्यार और परिवार की पाखंडी सोच
आंचल ने अपनी जाति से अलग लड़के सक्षम ताटे से शादी करने का फैसला किया था। सक्षम आंचल के भाई का दोस्त था और तीन से चार सालों से दोनों के बीच प्रेम था। लेकिन आंचल के पिता और भाई को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्हें लगा कि बेटी का प्यार उनकी “इज्जत” पर हमला है और इस जहरीली सोच ने सक्षम की जान ले ली।
सक्षम की बेरहमी से की गई हत्या
जिस लड़के से आंचल शादी करना चाहती थी, उसे उसी के घरवालों ने मौत के हवाले कर दिया। पहले उसे बेरहमी से पीटा, फिर सिर में गोली मार दी, इसके बाद उसके सिर को पत्थर से कुचला, ताकि वह पहचान में भी न आए। इस निर्मम हत्या ने पूरे नांदेड़ को दहला दिया है। यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली “हॉरर किलिंग” है।
प्यार की सबसे दर्दनाक दास्तां
सक्षम की मौत के बाद आंचल ने जो किया, वह उसके प्यार की सबसे दर्दनाक और मजबूत तस्वीर बनकर सामने आया। सक्षम के अंतिम संस्कार से पहले वह उसके घर पहुंची उसने हल्दी लगाई, माथे पर सिंदूर भरा और खुद को सक्षम की दुल्हन घोषित कर दिया
यह दृश्य हर किसी का दिल चीर गया। यह सिर्फ विदाई का संस्कार नहीं था, बल्कि वह वादा था जो निभा न सकी, पर जान से कह दिया। आंचल ने कहा “अब मैं सक्षम के घर में ही रहूंगी… मैं उसकी पत्नी हूं।”
आंचल की मांग बड़ी खौफनाक जाने
अपने प्यार का कत्ल होते देख आंचल टूट चुकी है, लेकिन न्याय के लिए खड़ी है। उसने साफ कहा कि उसके भाई, पिता और बाकी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।