गीता का शव तीसरी मंज़िल की रेलिंग से लटका मिला, जिसके पास किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

गीता का शव तीसरी मंज़िल की रेलिंग से लटका मिला, जिसके पास किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मानसिक रूप से अस्वस्थ थी युवती, इलाज चल रहा था परिजनों ने पुलिस को बताया कि गीता पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और उसका इलाज जारी था। बीते दो महीनों से उसने दवा लेना बंद कर दिया था, जिसके बाद से उसका व्यवहार और असामान्य हो गया था। गुरुवार शाम वह घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।

शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक जांच पूरी करने के बाद शव को जयारोग्य अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस शॉर्ट पीएम रिपोर्ट और परिवार के बयान के आधार पर आगे की जांच में जुटी है।

पुलिस का बयान

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया — “प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार वालों के बयानों को भी दर्ज किया जा रहा है।”

मॉल प्रशासन ने कहा – सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा होगी

घटना के बाद मॉल प्रशासन ने कहा कि वे सुरक्षा कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मॉल के प्रवेश और सीढ़ी क्षेत्र में रात के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करने की बात कही है।

Also Read

ग्वालियर के इस व्यस्ततम मॉल में हुई इस घटना ने शहरवासियों को झकझोर दिया है। मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुटी है ताकि इस मौत की असल वजह सामने लाई जा सके।

Top Stories
Related Post