ग्वालियर में घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप: सास पर बहू से मारपीट और संपत्ति हड़पने का आरोप

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप: सास पर बहू से मारपीट और संपत्ति हड़पने का आरोप

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां विनय नगर में रहने वाली बहू ने अपनी सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि सास ने पहले पति के बिजनेस पर कब्जा कर लिया और अब मकान भी हड़पने के इरादे से उसे व बच्चों को घर से निकालने की कोशिश की जा रही है।

पति की मौत के बाद बढ़े विवाद

पीड़िता मोनिका कोहली का आरोप है कि पति तापस कोहली के निधन (29 नवंबर 2024, कैंसर से) के बाद ससुराल पक्ष ने उनके बिजनेस पर कब्जा कर लिया। अब मकान के हिस्से को लेकर विवाद खड़ा कर दिया गया है। मंगलवार को इसी विवाद के चलते मोनिका की सास विजय कोहली ने उस पर हमला कर दिया।

मारपीट और धमकी का आरोप

मोनिका ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वह अपने किचन में काम कर रही थी। अचानक सास वहां आई और गालियां देने लगी। जब उसने विरोध किया तो सास ने बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार, “सास ने मेरे चेहरे पर नाखून गड़ा दिए और कई थप्पड़ मारे। इसके बाद धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे।”

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर सास विजय कोहली के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

Also Read

पहले भी हो चुकी हिंसा

पीड़िता ने आगे बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। छह महीने पहले 1 अप्रैल 2025 को भी ससुराल पक्ष ने विवाद खड़ा किया था। उस समय सास-ससुर और देवर ने मिलकर उसकी ननद के ससुराल पहुंचकर ननद के पति और उनकी बुजुर्ग मां की पिटाई कर दी थी। यह घटना वीडियो में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। तब इंदरगंज थाने में केस दर्ज हुआ था।

एसएसपी से गुहार

घटना के बाद देर शाम पीड़िता मोनिका एसएसपी से भी मिली और आरोपियों की सूची में ससुराल के अन्य लोगों के नाम जोड़े जाने की मांग की। महिला ने आशंका जताई है कि मकान और संपत्ति पर कब्जा करने के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Top Stories
Related Post