डांडिया के रोमांच के साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी जरूरी। 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

डांडिया के रोमांच के साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी जरूरी। 

ग्वालियर। थिंक एण्ड सपोर्ट फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के द्वारा गरबा-डांडिया अभ्यास वर्ग के दौरान मौजूद बालिका व महिलओं को कैंसर रोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक श्रीमती डॉ वीणा प्रधान एवं डॉ सीमा शिवहरे उपस्थित रही। दोनों डॉक्टर का स्वागत व सम्मान माला पहनकर किया गया। डॉ सीमा शिवहरे द्वारा फेफड़े का कैंसर, मुंह का कैंसर एवं बच्चेदानी के कैंसर के विषय में विस्तार से जानकारी दी साथ ही इसके बचाव और सुरक्षा के उपाय बताए। डॉ बीना प्रधान ने स्तन कैंसर बच्चेदानी के मुंह पर होने वाले कैंसर एवं उससे बचाव के विषय में उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्र्रम के अध्यक्षता वरिष्ट समाजसेवी व संस्था के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय ने की।  इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष आकाश मिश्रा, चित्रा कुशवाहा, माइकल जी एवं अन्य लोग मौजूद थे, कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव  भूपेंद्र कांत ने उपस्थित दोनों डॉक्टर का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Top Stories
Related Post