हनीमून, मर्डर और टूटते रिश्तों का साल रहा 2025

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

हनीमून, मर्डर और टूटते रिश्तों का साल रहा 2025

जहां प्यार, भरोसे की नींव पर टिके वैवाहिक रिश्तों को सबसे सुरक्षित माना जाता है वहीं, इसी साल कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई,  जिन्होंने इन रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया।कहीं सास-दामाद के अनोखे प्रेम ने समाज को चौंकाया तो कहीं पत्नियां ही अपने पति की मौत की वजह बनीं। 6 मार्च का मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड हो या 25 मई का राजा रघुवंशी मर्डर केस, इन घटनाओं ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया।

मार्च में मेरठ से एक ऐसा क्राइम उभरा जिसकी दास्तां सुनकर शरीर सुन्न पड़ जाता है। 6 मार्च को मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी।सौरभ की हत्या के बाद  दोनों ने उसके शव को टुकङे-टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट से पैक कर दिया था। इस हत्या के बाद  मुस्कान  और साहिल घूमने के लिए  हिमाचल प्रदेश निकल गए। बाद में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और दोनों इस वक्त जेल में बंद  हैं। उस बीच मेरठ से चौंकाने वाला एक और  हत्याकांड सामने आया था। अकबरपुर सादात गांव में एक  युवक अमित मिक्की की संदिग्ध मौत हुई थी, लेकिन जब पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो एक-एक कर सारी कड़ियां जुड़ गई  और फिर एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। अमित की हत्या की साजिश रविता और अमरदीप ने मिलकर रची थी। घटना वाली (12 अप्रैल) रात रविता अपने पति अमित के साथ शाकुंभरी गई थी। लौटते समय उसने प्रेमी अमरदीप को फोन कर सांप की व्यवस्था करने को कहा। रात में अमरदीप एक सपेरे से 1000 रुपए में वाइपर सांप खरीदकर  लाया। इसके बाद  रात में रविता ने अमित का गला दबाकर  उसकी हत्या की। इसके बाद  शव को चारपाई से नीचे हटाकर रखा गया और  सांप को शव के पास  छोड़ दिया, ताकि सर्पदंश सै मौत का भ्रम  पैदा हो।

मेरठ की इन दो घटनाओं को लोग भूलने लगे थे, लेकिन उस बीच इंदौर की सोनम सामने आई। 25 मई को इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने न सिर्फ इंदौर, बल्कि पूरे देश में लोगों को झकझोर दिया। एसआईटी की चार्जशीट में हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और  उसके प्रेमी राज कुशवाहा को बताया गया। इस एक साजिश में तीन अन्य आरोपी आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान ने भी अहम भूमिका निभाई। इन पांचों पर भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इन घटनाओं से अलग उत्तरप्रदेश के अलीगढ में सास-दामाद की प्रेम कहानी ने पूरे समाज को शर्मसार किया।अलीगढ की यह खबर अप्रैल 2025 में काफी चर्चा में रही,जसमें एक सास अपनी बेटी के होने वाले पति के साथ भाग गई थी। बेटी की शादी में महज 9 दिन बाकी थे।दोनों के लापता होने के बाद  मामला सामने आया था।कई दिनों के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा था लेकिन  सास अपने दामाद के साथ  रहने पर  अड़ी रही। इस तरह यह घटना रिश्तों की मर्यादा तोङने के लिए सुर्खियों में रही।

Also Read

Top Stories
Related Post