132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश को दी प्रेरणा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

132वें 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश को दी प्रेरणा

आज सुबह 11:00 प्रसारित हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम।’ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का यह 132 वां एपिसोड था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी और देश दुनिया के लोगों से सीधे बात की। यह पूरा कार्यक्रम आकाशवाणी चैनल, सुदर्शन चैनल, नरेंद्र मोदी ऐप, यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव दिखाया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई और साथ ही जनता के सुझावों पर भी बात की गई।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पहले लोगों से अपने-अपने सुझाव मांगे और यह सुझाव MyGov ऐप पर मैसेज के थ्रू मोदी तक पहुंचे, उसके बाद पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट में जो तनाव चल रहा हैं उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम  में कहा कि, “वर्तमान में हमारे पड़ोस में 1 महीने से भीषण युद्ध चल रहा है। हमारे लाखों परिवारों के सगे, संबंधी इन देशों में रहते हैं, खाड़ी देशों में काम करते हैं। मैं खाड़ी देशों का बहुत आभारी हूं कि वे वहां 1 करोड़ से ज्यादा रह रहे भारतीयों को हर प्रकार की मदद दे रहे हैं।”

लोगों को रोजमर्रा के संकटों से जूझना पड़ रहा है उसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि , “जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है। इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले 1 दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है उसकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है।” 

‘MY भारत’ के  लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, “भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, देश के युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है तो बहुत बड़ी मदद मिलती है। राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में मेरा युवा भारत यानि ‘MY भारत’ संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है।”

Also Read

Top Stories
Related Post