भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho ने अपना मैसेजिंग ऐप Arattai को पेश किया है। जो WhatsApp ऐप को मुकाबला दे रहा है। यह मैसेजिंग ऐप लो इंटरनेट एरिया और सस्ते स्मार्टफोन पर भी आसानी से काम करेगा, जिसका दावा कंपनी ने खुद किया है। इस ऐप पर कॉल और वीडियो के लिए पहले से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलता है। लेकिन चैट्स के लिए नहीं मिलता हालांकि,अब कंपनी चैट्स के लिए भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जोड़ने पर काम कर रही है। आपको इस ऐप के बारे में वस्तार से बतातें हैं।
Arattai ऐप की खसियत और कहा उपलब्ध है?
इन दिनों Arattai ऐप चर्चा में बना हुआ है। देसी वॉट्सऐप के तौर पर पॉपुलर हो रहा है ये ऐप जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स जोड़ने वाला है। पिछले कुछ दिनों में इस ऐप की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है। Arattai ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर टॉप डाउनलोडेड ऐप बना हुआ है। WhatsApp के दुनियाभर में करीब 3 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और यह ऐप करीब 180 देशों में उपलब्ध है। भारत में भी इसका एक बड़ा यूजरबेस है। अभी लाखों लोग कर रहे हैं इस ऐप का इस्तेमाल। जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी कर रहे हैं इस ऐप का इस्तेमाल।
Zoho के Arattai के फीचर्स की बात करें तो यह एक लो बैंडविड्थ ऑप्टिमाइजेशन पर काम करता है, जिसकी वजह से यह कम इंटरनेट डेटा की खपत करता है। सीधे शब्दों में समझें तो अगर आपके पास कमजोर या बार-बार डिसकनेक्ट होने वाला नेटवर्क है तो उन इलाकों में Arattai स्मूदली काम करेगा। इस ऐप पर कॉल और वीडियो के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलता है लेकिन, चैट्स के लिए नहीं। Zoho के CEO मणि वेंबू ने Arattai ऐप के चैट्स के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलना चाहिए को लेकर जानकारी दी।
जानिए क्या कहा CEO ने?
Zoho के CEO मणि वेंबू ने ऐप को लेकर अपना डिटेल प्लान सबको बताया । उन्होंने बताया कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर काम चल रहा है और जल्द ही इसे रोलआउट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही कॉल और वीडियो के लिए एन्क्रिप्शन ऑफर करते हैं। और यह भी कहा कि ‘यहां तक की मैसेज में भी हमारे पास सीक्रेट चैट है, लेकिन ये डिफॉल्ट नहीं है। अब हम वास्तव में एंड-टू- एंड एन्क्रिप्शन पर काम कर रहे हैं और जल्द ही हम इसका ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल ये हमारी प्राथमिकता है।’
क्या WhatsApp जैसी सिक्योरिटी है?
Arattai एक मैसेजिंग ऐप है और अभी अपने शुरुआती फेज में है। कंपनी ने इसमें लो बैंडविथ जैसे फीचर्स को शामिल किया है, लेकिन इसमें अभी तक WhatsApp जैसा चैट्स में एंड टू एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा नहीं दी है। एंड टू एंड एन्क्रिप्शन को सिक्योरिटी के एंगल से बेहतर बताया जाता है। WhatsApp के अंदर कई ऐसे फीचर्स हैं, जो उसे दूसरे से काफी अलग बनाते है।