Sandhya Samachar

बुलंद हौंसले वाले युवा लाते हैं बदलाव

662 views

थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति पर्व, निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र

ग्वालियर। थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया।
जनकपुरी गोलपहाड़िया स्थित मॉ सरस्वती कम्प्यूटर शिक्षा केंद्र पर. आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एलआईसी के एसडीएम खलील अहमद थे। अध्यक्षता प्रमुख समाज सेवी डॉ. केशव पाण्डेय ने की। जबकि कृषि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसपी श्रीवास्तव एवं ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. आदित्य सिंह भदौरिया विशिष्ट अतिथि थे।

मुख्य अतिथि अहमद ने कहा कि आज युवा एक नई मंजिल की तलाश में संघर्षरत है। इस आपाधापी भरे जीवन से निकलने का मार्ग नहीं मिल रहा है। नित्य नई चुनौतियों का सामना करने में युवा अपने को निर्बल समझता है। सफलता प्राप्त करने की चुनौती में वह अपनों से दूर होता जा रहा है। ऐसे में स्वामी विवेकानंद का सफलता का मंत्र उनके जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। क्योंकि स्वामीजी के संकल्प जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. पाण्डेय ने कहा कि विवेकानंद कहते थे कि युवा वह होता है जो बिना अतीत की चिंता किए अपने भविष्य के लक्ष्यों की दिशा में काम करता है। हर इंसान को कभी न कभी अकेले ही शुरुआत करनी होती है। इसलिए किसी भी काम को करने से घबराना नहीं चाहिए। यदि आपकी नीयत साफ, इरादे स्पष्ट और हौंसले बुलंद हैं तो आपके साथ अपने आप ही लोग जुड़ने लगते हैं। युवा जब ठान लेता है तो कुछ भी कर सकता है।
इस दौरान अतिथियों ने तीन महीने का निःशुल्क कंम्प्यूटर कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। जबकि आयोजकों ने अतिथियों को स्मृति चिंह भेंट कर शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। संचालन भूपेंद्र कांत ने तथा फाउंडेशन के संस्थापक अनिल कांत ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यअतिथि का जन्मदिन मनाकर उनके सुखद जीवन की कामना की गई।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
51%
4.8km/h
74%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech