ज्यादातर लोग टाइप सी पोर्ट को सिर्फ चार्जिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं दरअसल टाइप सी पोर्ट केवल चार्जिंग के लिए ही नहीं बल्कि कई कामों में भी इस्तेमाल होती है जिसको जानना बेहद जरूरी है।
जाने टाइप सी पोर्ट का कमाल
1. फोन से चार्ज होंगे अन्य डिवाइसेज
आप अपने फोन को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन इसके अलावा आप अपने टाइप सी पोर्ट का इस्तेमाल अदर डिवाइसेज को चार्ज करने में भी कर सकते हो, इसके लिए आपको अपना टाइप सी केबल को फोन और अपने इयरबड्स से कनेक्ट करना होगा।
2. डेटा होगा ट्रांसफर
एक सिस्टम से दूसरे सिस्टम में डेटा ट्रांसफर करने के लिए अक्सर लोग व्हाट्सएप, क्विक शेयर जैसे फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कभी-कभी बड़ी फाइलें शेयर करने में लंबा समय लगता है या फिर वह कभी-कभी शेयर नहीं होती। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप अपना टाइप सी पोर्ट का इस्तेमाल करते हुए तेजी से बिना किसी रूकावट के डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं बस आपको अपना दोनों डिवाइसेज टाइप सी टू सी केवल से कनेक्ट करना होगा।
3. फोन को करें लैपटॉप की तरह इस्तेमाल
अगर आपको स्मार्टफोन में ईमेल लिखने में या फिर स्मार्टफोन को चलाने में दिक्कत आ रही हो, तो इसका उपाय बड़ा सरल है। बस आपको ब्लूटूथ डोंगल को फोन के टाइप सी पोर्ट में लगाकर फोन के साथ वायरलेस की-बोर्ड और माउस को इस्तेमाल करना होगा। जिससे आपकी स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन को चलाने की दिक्कत समाप्त हो जाएगी।
4. Type-C केवल का इस्तेमाल कर देखें टीवी पर फिल्म और सीरीज
अगर आप फोन की जगह फिल्म या फिर सीरीज टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको HDMI टू टाइप सी केवल का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद फोन की स्क्रीन को मिरर मोड करते हुए आसानी से टीवी पर कनेक्ट कर सकेंग। जिससे आप अपना मन पसंदीदा शो बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
5. Type -C पोर्ट का इस्तेमाल कर ईयरबड्स से सुने गाने
अब फ़ोन में 3.5 mm जैक न आने की वजह से लोग अपने फोन में वायर्ड इयरबड्स का इस्तेमाल नहीं कर पाते, जिससे लोगों को हाई क्वालिटी गाने सुनने में काफी परेशानी होती है। इसके लिए बस आपको अपना टाइप सी कनेक्ट के साथ ईयरबर्ड्स या फिर एक टाइप सी टू 3.5mm जैक वाला डोंगल इस्तेमाल करना होगा। जिसकी मदद से आप आसानी से गाने सुन सकते हैं।