Sandhya Samachar

दो दिन बूंदाबांदी के आसार, जानें मौसम का हाल

149 views

अंचल में अब कड़ाके की ठंड का दौर खत्म होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश से भी तापमान में फिलहाल गिरावट नहीं होगी। अगले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी। इस तरह से शीतलहर व कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। इसकी शुरुआत दिन के तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज होने के साथ हो चुकी है |
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आया नगर में सबसे कम 5.0, लोदी रोड में 5.4, रिज में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक धूप खिली रही।
एनसीआर में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरूग्राम में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नोएडा में 6.2 और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक सप्ताह तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की हुई है कि 19 जनवरी रात को हल्की बारिश व बूंदाबांदी होगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 व 24 जनवरी को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।
इस दौरान तापमान में गिरावट नहीं होगी। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज का असर ग्वालियर – चम्बल अंचल में भी देखने को मिलेगा |
पूर्वानुमान:
आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, सुबह के समय हल्के कोहरे की संभावना।
अधिकतम तापमान: 22.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 5.6 डिग्री सेल्सियस
20 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:50 मिनट
21 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:14 मिनट

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
77%
4.2km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech