Sandhya Samachar

वॉयसओवरआर्टिस्टों ने आवाज से लोगों के दिल में बनाई जगह

Published: Last Updated on 204 views

बाल दिवस के मौके पर चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा कार्टून किरदार के पीछे किसकी आवाज है। कौन हैं वे सितारे, जो शिनचैन से लेकर डोरेमोन तक को अपनी आवाज देते हैं।

कार्टून हमारे मनोरंजन का एक अभिन्न अंग हैं। डोरेमोन और शिन-चैन जैसे जापानी कार्टूनों ने हिंदी में डब किए गए, अपने संस्करणों के साथ भारत में दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनाई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन पात्रों के पीछे असली आवाज कौन है? ऐसे कई वॉयस आर्टिस्ट हैं, जो कार्टून के किरदार की आवाज के रूप में हमारे दिल में जगह बनाए हुए हैं। आज, बाल दिवस के मौके पर चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा कार्टून किरदार के पीछे किसकी आवाज है।

सोनल कौशल
सोनल कौशल एक इंप्रेशनिस्ट हैं। वह 2005 से डोरेमोन के पीछे की आवाज के रूप में जानी जाती है। इसके साथ ही वह पोकेमॉन के पिकाचु की हिंदी आवाज भी रही हैं। डोरेमोन भारत में सबसे ज्यादा रेटिंग वाले बच्चों के शो में से एक है, जो अभी भी टीवी चैनलों पर प्रसारित होता है।

आकांक्षा शर्मा
आकांक्षा शर्मा शरारती शिन-चैन की आवाज हैं। बाद में उन्होंने लोकप्रिय कार्टून डोरेमोन में नोबिता की आवाज भी दी। कार्टूनों में अपनी आवाज देने के अलावा उन्होंने फिल्मों में डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है।

पारुल भटनागर
क्या आपको डोरेमोन में नोबिता की प्रेमिका शिजुका याद है? मशहूर वॉयस-ओवर आर्टिस्ट पारुल भटनागर पिछले 15 सालों से शिजुका के हिंदी वर्जन को अपनी आवाज दे रही हैं। कार्टून के अलावा उन्होंने पॉडकास्ट और विज्ञापनों में भी काम किया है और वे एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं।

पल्लवी भारती
पल्लवी भारती डोरेमोन के कई किरदारों की आवाज को संभालती हैं। देकिसुगी से लेकर नोबिता की मां और डोरेमोन की बहन डोरामी तक, पल्लवी कार्टून शो के लिए वन-मैन आर्मी से कम नहीं हैं। वह एक टीवी शो और कई टीवी धारावाहिकों में सहायक भूमिकाओं में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, सौरव चक्रवर्ती ‘मोटू पतलू’ में अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
78%
3.3km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech