नेता प्रतिपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी सरकार गिराने में इस विधायक की भी बड़ी भूमिका थी। उनके कारण हमारी सरकार गिरी थी।
एजेंसी। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को विधि व्यवस्था पर चर्चा के दौरान झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने 1932 के खतियान आधारित डोमिसाइल को लागू कराने की बात कही। वहीं, इस दौरान बाबू लाल मरांडी ने भी पलटवार किया और बताया कि उस समय उनकी सरकार को किसने गिराया था।
दरअसल, विधानसभा में चर्चा के दौरान झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि 15 नवंबर 2000 को जब अलग झारखंड राज्य बना तो बाबूलाल मरांडी को प्रथम मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
तब उन्होंने 1932 आधारित डोमिसाइल लाया था, जिसका परिणाम यह हुआ कि बाबूलाल को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी और सत्ता की बागडोर अर्जुन मुंडा के हाथ में चली गई। लेकिन हेमलाल मुर्मू की बात पर बाबू लाल मरांडी बुरी तरह भड़क गए और सीधा पलटवार कर दिया और कहा कि मेरी सरकार गिराने में आपकी बड़ी भूमिका थी।
बाबू लाल मरांडी बोले- हेम लाल मुर्मू ने गिराई थी हमारी सरकार
प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी सरकार गिराने में हेमलाल मुर्मू की भी बड़ी भूमिका थी। हेमलाल मुर्मू की वजह से हमारी सरकार गिरी थी।
कौन हैं हेमलाल मुर्मू, 2023 में भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए थे
हेमलाल मुर्मू भारत की 14वीं लोकसभा के मेंबर थे। उन्होंने झारखंड के राजमहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2019 में राजमहल (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। उन्होंने 2023 में पार्टी छोड़ दी और वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं।
43