आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को पूछताछ में पता चला कि उसने एक ओर लड़की पर किया हमला
ग्वालियर। लंदन में हैदराबाद की एक छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह उसका फ्लैटमेट था। 27 साल की कोंथम तेजस्विनी रेड्डी लंदन के वेम्बली में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं। 6 दिन पहले ब्राजील का एक शख्स उनके फ्लैट में रहने के लिए आया था।
आरोप है कि उसी शख्स ने मंगलवार सुबह तेजस्विनी का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तेजस्विनी पिछले साल मार्च में मास्टर्स की पढ़ाई करने के लिए लंदन गई थीं।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने तेजस्विनी के अलावा अखिला नाम की लड़की पर भी हमला किया। अखिला का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। दोनों पर हमला करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
121