इंडियन योगा फेडरेशन द्वारा आयोजित 44वी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता बापतला आंध्र प्रदेश में मध्य प्रदेश के 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 24 से 30 आयु वर्ग में जीवाजी विश्व विद्यालय मे पदस्थ कर्मचारी राजेश सिंह कुशवाह ने 4th स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु महोदय श्री राज कुमार आचार्य जी एवं प्रदेश अमेच्योर योगा एसोसिएशन के कार्य वाहक अध्यक्ष श्री केशव पांडेय जी एवं सचिव श्री भूपेन्द्र कांत जी श्री प्रदीप शर्मा (पूर्व कार्य परिषद सदस्य जीवाजी विश्वविद्यालय), श्री राजीव मिश्रा जी कुलसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय एवं छात्रावास वार्डन प्रोफ़ेसर सपन पटेल एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के युवा प्रान्ताध्यक्ष श्री राकेश गुर्जर एवं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री चिरंजीव बारेला एवं सदस्य लोकेश चतुर्वेदी संतोष मिश्रा जी,राजेश सक्सेना जी एवं कार्यकारिणी के समस्त सदस्यो द्वारा अनेको अनेक शुभकामनायें एवं बधाईया दी गयी।