Sandhya Samachar

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले में बड़ा हादसा

996 views

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले के साथ बड़ा हादसा हुआ है। काफिले में शामिल एक गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार सुरक्षा कर्मियों में से तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार ये घटना राजस्थान के पाली में घटित हुई। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की एक गाड़ी मोटर साइकिल से टकराने से बचने के प्रयास में पलट गई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।
यह घटना उस समय हुई, जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंत्री ओटा राम देवासी की माता के निधन पर संवेदना व्यक्त करने उनके गांव मुंडारा जा रही थीं।
घटना के बारे में पाली के एसपी चूना राम जाट ने जानकारी देते हुए कहा, “कार में सात पुलिसकर्मी सवार थे। उनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं।“ हादसे के बारे में एक भाजपा नेता ने कहा कि उनकी कार उस कार के पीछे थी, जो तीन बार पलटी। उन्होंने कहा कि वह तुरंत नीचे उतरे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजने में मदद की। तीनों सुरक्षाकर्मियों की हालते खतरे से बाहर है।
Postedby : विजय पाण्डेय

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
scattered clouds
70%
8km/h
30%
26°C
26°
26°
27°
Mon
24°
Tue
24°
Wed
25°
Thu
24°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech