Sandhya Samachar

भारत की ताकत : वियना में भी गूंजा वंदे मातरम

109 views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा के बाद ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया में उनका जोर-शोर से स्वागत किया जा रहा है। वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनके स्वागत में वाद्य यंत्रों के साथ वंदे मातरम गाया। प्रधानमंत्री ने इसे देश की बड़ी उपलब्धि बताया है और एक्स पर पोस्ट लिखकर आभार जताया है।
नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की यात्रा कर अब ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया में उनका शानदार स्वागत किया जा रहा है। वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनके स्वागत में वाद्य यंत्रों के साथ वंदे मातरम गाया।
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने वियना पहुंचने के बाद अपने देश में उनका स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया और एक निजी कार्यक्रम के लिए उनकी मेजबानी की। नेहमर को भारतीय प्रधान मंत्री को गले लगाते और उनके साथ सेल्फी लेते देखा गया है।
मोदी ने जताया आभार
प्रधानमंत्री मोदी ने अब एक्स पर पोस्ट लिखकर आभार भी जताया है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा, इस अद्भुत प्रस्तुति के लिए धन्यवाद, इस बेहतरीन प्रदर्शन के कारण मुझे वंदे मातरम की एक झलक देखने को मिली।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
51%
4.8km/h
74%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech