प्रशासन में तीन दशकों का अनुभव लेकर संभाला पदभार
नई दिल्ली।
देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा चयन संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को गुरुवार को अपनी नई सदस्य मिल गईं। पूर्व खेल एवं युवा मामलों की सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने UPSC सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें यह शपथ UPSC के वरिष्ठ सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज शुक्ला ने दिलाई।
सुजाता चतुर्वेदी 1989 बैच की बिहार कैडर की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में स्नातक और इतिहास में परास्नातक किया है। साथ ही उनके पास लोक प्रशासन में एमफिल और रूसी भाषा में डिप्लोमा भी है।
अपनी तीन दशक की शानदार प्रशासनिक सेवा में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं:
-
राज्य सरकार में:
-
प्रधान सचिव (वित्त विभाग)
-
वाणिज्यिक कर आयुक्त
-
सचिव, वित्त विभाग
-
उपाध्यक्ष, शहरी विकास विभाग
-
-
केंद्र सरकार में:
-
सचिव, युवा मामले और खेल मंत्रालय
-
अतिरिक्त सचिव, डीओपीटी
-
क्षेत्रीय उप महानिदेशक, UIDAI
-
उनके अनुभव और नेतृत्व की क्षमता से उम्मीद की जा रही है कि UPSC को एक नई ऊंचाई मिलेगी।