राहुल vs स्पीकर: चीन बयान पर सदन में हुआ बवाल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

राहुल vs स्पीकर: चीन बयान पर सदन में हुआ बवाल

आज सदन में हुआ चीन सीमा विवाद पर जमकर हंगामा, राष्ट्रपति अभिभाषण पर राहुल गांधी ने चीन सीमा विवाद पर सदन में हंगामा किया। राहुल गांधी ने युवाओं को बेरोजगारी आप किसने की परेशानियों पर भी बजट के लिए आलोचना की। 

राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कडा रुख अपनाते हुए कहा कि सदन नियमों और परंपराओं से चलता है।ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि लोकसभा प्रक्रियाओं के अनुसार ही बहस चलेगी, बिना अनुमति बाहरी मुद्दे नहीं उठाए जा सकते। उन्होंने राहुल से आगे बढ़ने को कहा, लेकिन हंगामा जारी रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व ग्रह मंत्री ने आपत्ति जताई।

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर स्पीकर ओम बिरला की टिप्पणी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया, जबकि बीजेपी ने राहुल को गुमराह करने वाला बताया। ममता बनर्जी समेत विपक्ष संसदीय व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे थे। वे अध्यक्ष के बार-बार आग्रह पर भी इस तरह का बयान दे रहे थे। मैं इसे अनुशासनहीनता कहूंगा।

Also Read

Top Stories
Related Post