ग्वालियर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर अल्प प्रवास पर आएं । इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। शिवराज सिंह ने फसल बीमा राशि, भारत-अमेरिका ट्रेड डील समेत कई राजनीतिक मुद्दों पर बयान दिया।
शिवराज सिंह चौहान ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उनको नमन करते हुए कहा कि भारत माता की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। वह आज भी हमारी प्रेरणा है, वे देश के लिए संपूर्ण जीवन देकर गए। हम देश के लिए जिए यही संकल्प करें और देश के लिए जीने का मतलब यही है कि हम अपनी ड्यूटी अपना कर्तव्य जो काम हमारी तरफ तय किया गया है। उसे कैसे मेहनत से करें ईमानदारी से करें प्रामाणिकता के साथ करें और केवल अपनई ही ना सोच अपने साथ-साथ समाज का भी देश का भी विचार करें। स्वदेशी अपनाएं, अपने देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान करें।
इसके साथ ही उन्होनें इजरायल की संसद में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कहा कि कई चीजे पहली बार हो रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली गौरवशाली संपन्न समृद्ध शक्तिशाली आत्मनिर्माण और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। यह हम नहीं कहते जमाना कहता है। भारत आगे बढ़ रहा है और मैं यह मेरा विश्वास है कि आज जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है, हम विश्व बंधु तो है ही, हम अपनी नहीं सोचते हम दुनिया की भी सोचते हैं। दुनिया को बेहतर दिशा देने में हम सक्षम होंगे।
शिवराज सिंह ने आगे कहा कि यह कांग्रेस कह रही है, जो देश के लिए कुछ नहीं कर पाए हैं वह सिर्फ कहेंगे। वह सिर्फ विलाप कर रहे हैं सच यह है कि भारत के सभी हित सुरक्षित है किसानों के हित सुरक्षित है। एक कृषि मंत्री भी कह रहा है एक किसान भी कह रहा है किसान निश्चिंत रहे।