Sandhya Samachar

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, लेकिन भारत के लिए राहत

14 views

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां 14 देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, तो वहीं भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों देश डील के बेहद करीब हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दुनिया के 14 देशों को अपना साइन किया हुआ ट्रेड लेटर भेजते हुए टैरिफ बम फोड़ा है।

सबसे पहले टैरिफ लेटर जापान और कोरिया को भेजा गया, जिनपर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया गया है। तो वहीं म्यांमार, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और मलेशिया से आयात होने वाले उत्पादों पर नए सिरे से टैरिफ का ऐलान किया गया है. हालांकि, इस बीच भारत पर किसी तरह के टैरिफ का ऐलान अब तक नहीं किया है, बल्कि Trump ने India-US Trade Deal को लेकर कहा है कि हम भारत के साथ सौदा करने के बेहद करीब हैं।

ट्रेड डील को लेकर कही बड़ी बात

रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 देशों पर नए टैरिफ का ऐलान करने के साथ ही India-US Trade Deal को लेकर बात की और कहा, ‘हम भारत के साथ सौदा करने के करीब हैं।

हमने ब्रिटेन (UK) और चीन (China) के साथ सौदा किया है.’ ट्रंप के मुताबिक, हमने जिन देशों को टैरिफ लेटर भेजा है उनके साथ भी मुलाकात की है और हमें नहीं लगता कि हम सौदा कर पाएंगे, इसलिए उन्हें एक पत्र भेजा गया है. यही नहीं हम अन्य देशों को पत्र भेज रहे हैं, जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि उन्हें कितना टैरिफ देना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे लगाए गए टैरिफ के बाद कुछ देश शायद थोड़ा समायोजन व लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनके पास कोई वैध कारण है या नहीं।

14 देशों पर लगा कितना कितना टैरिफ ?

देश                                 नया ट्रंप टैरिफ

जापान                                 25%

साउथ कोरिया                     25%

म्यांमार                                40%

लाओस                               40%

दक्षिण अफ्रीका                    30%

कजाकिस्तान                       25%

मलेशिया                             25%

ट्यूनीशिया                          25%

इंडोनेशिया                           32%

बोस्निया                                 30%

बांग्लादेश                               35%

सर्बिया                                  35%

कंबोडिया                                 36%

थाईलैंड                                    36%

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर गतिरोध जारी
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर लंबी बातचीत के बावजूद अंतिम सहमति नहीं बन सकी है। अमेरिका चाहता है कि भारत कृषि और डेयरी उत्पादों पर टैरिफ घटाकर अपने बाजार को खोले, साथ ही ऑटो समेत अन्य क्षेत्रों में भी टैरिफ कम करे। वहीं भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह कृषि और डेयरी सेक्टर को समझौते से बाहर रखना चाहती है। यही मुद्दे समझौते में बाधा बन रहे हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
70%
5.6km/h
100%
27°C
27°
27°
27°
Sat
25°
Sun
23°
Mon
23°
Tue
23°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech