भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से बढ़ाया ट्रेन का किराया, जाने कितने पैसे ज्यादा देने होंगे?

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से बढ़ाया ट्रेन का किराया, जाने कितने पैसे ज्यादा देने होंगे?

रेल यात्रा करने वालों के लिए एक अहम खबर है अब भारतीय रेलवे ने किराए में बदलाव करने का अहम फैसला किया है, अब 26 दिसंबर 2025 से जनरल, एक्सप्रेस और एसी कोच के टिकट होंगे महंगे। हालांकि राहत की बात यह है कि लोकल ट्रेनों और एमएसटी के दाम यथावत रहेंगे।

जाने किस कैटेगरी में कितना बढ़ेगा किराया?
रेलवे के अनुसार अब 215 किलोमीटर से ज्यादा के सफर पर एक पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। वही एक्सप्रेस में नॉन एसी कैटेगरी में दो पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ेगा और एसी कोच में दो पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है आपको बता दें 500 किलोमीटर की नॉन एसी यात्रा पर सिर्फ ₹10 ज्यादा किराया देना होगा।

आखिर क्यों बढ़ाया गया किराया
रेलवे के अनुसार पूर्व 10 वर्षों में ट्रेनों की संख्या और नेटवर्क में बड़ा विस्तार हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ,‌ रेलवे कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है जिससे उनकी सैलरी का भी खर्चा बढ़ गया है रेलवे के मुताबिक, पेंशन पर खर्च सालाना का 60,000 करोड़ है। वही रेलवे का ऑपरेशन खर्च ,मैनपॉवर पर खर्च, आदि मिलकर करोड़ों रुपए रहा। इन सभी खर्चों को संतुलित करने के लिए रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

रेलवे के अनुसार भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढोने वाला रेलवे नेटवर्क बन चुका है इससे साफ पता चल रहा है कि रेलवे ने यात्रियों की सेफ्टी के लिए बड़ा सुधार किया है।

Also Read

Top Stories
Related Post