Sandhya Samachar

90 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाई ट्रेन

135 views

रायरू-सुमावली गेज परिवर्तन के नव विद्युतिकृत रेलखंड के निरीक्षण के साथ ही ट्रेन का किया गया ट्रायल
ग्वालियर। ग्वालियर-सबलगढ़-श्योपुर रेलखंड पर चल रहे गेज परिवर्तन के बीच ही रायरू से सुमावली के बीच जल्द ही ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही हैं। इसी बीच बुधवार को नव विद्युतिकृत रेलखंड के निरीक्षण के साथ ही ट्रेन चलाने का ट्रायल भी किया गया।
प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे एके अग्रवाल द्वारा झाँसी मंडल के नव विद्युतिकृत रायरू-सुमावली (आमान परिवर्तन) रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी इंस्टालेशन खम्बे, ओएचई, टीएसएस सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गयी। सभी संस्थापनों के कार्य गुणवत्ता की परख उपरान्त उक्त रेल खंड पर निरीक्षण विशेष गाडी से स्पीड 90 किमी प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से उप मुख्य बिजली वितरण इंजिनीयर (निर्माण) डीबी सिंह, उप मुख्य बिजली इंजिनीयर एससी तिवारी सहित झाँसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) संजय कुमार एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (उत्तर) सुधीर कुमार सहित अन्य शाखाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
77%
4.2km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech