Sandhya Samachar

वीजा बिना भी की जा सकती है अनेक देशों की सैर

255 views

यदि आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप दुनिया अनेक देशों में बिना वीजा के भी घूम सकते हैं। इसके लिए आपको वीजा इंटरव्यू और पेपर वर्क करने की जहमत नहीं उठानी होगी। आइए, जानते हैं कौनसे वो देश हैं जहां भारतीय बिना वीजा के आसानी से सुहाना सफर तय कर सकत हैं।

डिजिटल डेस्क। पर्यटन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। कारण लोगों में घूमने की आदत भी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में जिन लोगों को घूमने का शौक होता है, वो सबसे पहले अपना पासपोर्ट बनवा लेते हैं, आखिर दुनिया घूमने का अपना ही मजा है। लेकिन अगर आप दूसरे देश की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आमतौर पर पासपोर्ट के अलावा वीजा भी जरूरी हो जाता है। इसी चक्कर में कई लोग दूसरे देशों में यात्रा का लुत्फ नहीं उठा पाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना वीजा के भी भारतीय पासपोर्ट से दुनिया के लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा देशों की यात्रा कर सकते हैं। जी हां, यह बिलकुल सच है- इन देशों में आपको किसी भी तरह के वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।
चलिए आपको बताते हैं कि भारतीय पासपोर्ट के सहारे आप बिना वीजा किन देशों में घूम सकते हैं।
हाल ही में रिलीज हुए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार भारतीय पासपोर्ट धारी यात्री कई देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं। इन देशों में अल्बानिया, सर्बिया, बोट्सवाना, इथोपिया और युगांडा जैसे देश शामिल हैं। यानी इन देशों में जाने के लिए आपको एडवांस में वीजा अप्लाई करने की जरूरत नहीं रहेगी। इस लिस्ट में मिडिल ईस्ट के देशों की बात करें तो ईरान, जॉर्डन, ओमान और कतर का नाम है जहां आप बिना वीजा के घूम सकते हैं। एशियाई देशों की बात करें तो कंबोडिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड भी इस सूची में शामिल हैं।

नेपाल और भूटान भी दे रहे हैं सुविधा
आपको यह जानकर खुशी होगी कि हाल ही में भूटान और नेपाल ने भी भारतीय पासपोर्ट धारी यात्रियों के लिए वीजा ऑन अराइवल के बदले वीजा फ्री ट्रैवल की सौगात दे दी है। यानी जब आप इन देशों के लिए रवाना होंगे तो ना वीजा इंटरव्यू और ना ही वीजा की लाइन औऱ पेपरवर्क करने की जरूरत होगी।

इसके अलावा इन देशों की लिस्ट में कजाकिस्तान का नाम भी शामिल है। इन देशों में आप 14 दिनों की वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ-साथ अपने बीचेस के लिए मशहूर बारबोडास औऱ फिजी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। भारतीय सेलिब्रिटी अक्सर छुट्टियां मनाने मालदीव जाते हैं। वहां के समुद्री नजारे और खूबसूरती देखते ही बनती है। अगर आप भी वहां जाना चाहते हैं तो बिना वीजा जा सकते हैं। आप अफ्रीकन देशों में जाना चाहते हैं तो बिना वीजा आप मॉरीशस, सेनेगल की सैर भी कर सकते हैं।

उम्मीद है कि यह खबर आपके काम आएगी।
ऐसी ही अनेक रोचक और जानकारी वाली खबरें पढ़ने के लिए फेसबुक पर सांध्य समाचार डॉट कॉम के पेज https://www.facebook.com/Sandhyasamachar को फॉलो करें।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
29%
4.3km/h
54%
35°C
35°
35°
34°
Thu
28°
Fri
28°
Sat
27°
Sun
27°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech