इन दिनों भारत देश में कई बदलाव हुए हैं और होने जा रहें हैं। जो हर घर और जेब पर असर डालेंगे। GST 2.0 लागू होने से कईयो की किमत कम हुई है। फिर ऐसे में 1 October 2025 से कई बड़े बदलाव लागू होंगे,इन बदलावों का असर सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और बजट पर पड़ सकता है। जानिए क्या-क्या होंगे बदलाव।
अक्टूबर के महीने की शुरूआत से क्या बदलाव होंगे?
आज से 3 दिन बाद से अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही कई अहम नियम और बदलाव लागू होंगे। इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, UPI ट्रांजेक्शन, रेलवे टिकट बुकिंग नियम तो वहीं अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS), अटल पेंशन योजना (APY) और एनपीएस लाइट से जुड़े हैं, जो सीधे आम आदमी की जेब पर असर डाल सकते हैं। चालिए विस्तार में जानिए।
- 1 अक्टूबर 2025 से रेलवे टिकट बुकिंग में नया नियम लागू होगा।
- सरकार की ओर से ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ी निगरानी
- अक्टूबर में कम से कम 10 दिन बैंक बंद रह सकते हैं।
- पीयर टू पीयर (P2P) ट्रांजैक्शन को हटाया जा सकता है।
- पेंशन के नियमो में कई बदलाव होंगे।
बदलाव में LPG सिलेंडर की कीमतें बदलेंगी
1 अक्टूबर से होने वाले बदलावों में लोगों की सबसे ज्यादा निगाह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव पर रहेंगी, क्योंकि ये सीधे रसोई के बजट से जुड़ा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में तो बदलाव किया है, लेकिन 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों लंबे समय से नहीं बदली हैं। काई रज्यों और तमाम शहरों में इस सिलेंडर का भाव आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदला था। ऐसे में इस बार यहां राहत की आस लगी है. इसके अलावा ATF, सीएनजी – पीएनजी की कीमतें भी संशोधित हो सकती हैं।
IRCTC ऐप में बुकिंग करने के बदलाव
वहीं बड़ा बदलाव रेलवे से जुड़ा हुआ है। जिसमें, रेल टिकट की बुकिंग में धांधली रोकने के उद्देश्य से इंडियन रेलवे ने बड़ा फैसला किया है और इस 1 अक्टूबर 2025 से नियमों में रेलवे बदलाव लागू करने जा रहा है। इसके तहत अगले महीने से रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में सिर्फ ऐसे लोग ही ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार (Aadhaar) वेरिफिकेशन हो चुका है। IRCTC वेबसाइट या ऐप दोनों पर ये नियम लागू किया जाएगा। फिलहाल, यह नियम तत्काल बुकिंग पर लागू है। जबकि, कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए टाइम या प्रोसेस पहले की तरह ही लागू रहेगा।
ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ी निगरानी
ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर कड़ी निगरानी लगाने का सरकार ने फैसला किया है। नए नियम लागू होने के बाद कंपनियों को खिलाड़ियों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए सख्त नियमों का पालन करना होगा। इससे गेमिंग इंडस्ट्री अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी। खिलाड़ियों को इन बदलावों से सुरक्षा मिलेगी और ऑनलाइन गेमिंग में फ्रॉड और धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
UPI रूल चेंज से जुड़ा है
आज से 3 दिन बाद से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या UPI यूजर्स के लिए भी बदलाव के साथ हो रहेगी। रिपोर्ट्स की मानें, तो अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए अक्सर Phonepe, Google Pay और Paytm का यूजर हैं, तो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा किए जा रहे नए बदलाव से प्रभावित होंगे। NPCI सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले UPI फीचर्स में से पीयर टू पीयर (P2P) ट्रांजैक्शन को हटा सकता है। यूजर्स सिक्योरिटी को मजबूत कर फाइनेंशियल फ्रॉड रोकने के कदम के तौर पर ये फीचर 1 अक्टूबर 2025 से यूपीआई ऐप्स से हटाया जाएगा। 29 जुलाई के एक सर्कुलर में इस बात की जानकारी शेयर की गई थी।
पेंशन से जुड़े कई नियम बदलेंगे
पेंशनर्स को प्रभावित करने वाला बदलाव है, जो NPS, UPS, अटल पेंशन योजना और एनपीएस लाइट से जुड़े हैं। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसियों यानी सीआरए की ओर से वसूले जाने वाले फीस में चेंज किया है, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो जाएगा। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए अब नया PRAN खोलने पर E-PRAN किट के लिए 18 रुपये और फिजिकल PRAN कार्ड के लिए 40 रुपये चार्ज देना होगा। सालाना मेंटेनेंस चार्ज 100 रुपये प्रति अकाउंट होगा। अटल पेंशन योजना (APY) और NPS लाइट सब्सक्राइबर्स के लिए भी फीस स्ट्रक्चर आसान हुआ है और अब इन अकाउंट्स पर PRAN ओपेनिंग चार्ज और एनुअल मेंटेनेस चार्ज दोनों 15 रुपये होगा, जबकि ट्रांजेक्शन चार्ज 0 होगा।
अक्टूबर में कितने दिन बैंक बंद रह सकते हैं?
अक्टूबर के महीने में कम से कम 10 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। उस महीने बहुत से त्योहार है और ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से Holiday List देखकर ही घर से निकलें, कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचे और वहां बैंक बंद नजर आए। दरअसल, महीने की शुरुआत से कई छुट्टी है, जो दुर्गा पूजा से शुरू होकर और फिर पूरे महीने में महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, महार्षि बाल्मिकी जयंती, करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और छठ पूजा की छुट्टियां पड़ रही हैं। हालांकि, ये Bank Holiday अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं।