ग्वालियर के कटोरा ताल की सिंधिया छत्री यानी अम्मा महाराजा की छत्री में उस समय हड़कंप मच गया, जब पता चला कि वहां से चांदी के बर्तन अन्य कीमती समान गायब हो गया। इस घटना का पता तब चला जब सुबह-सुबह पुजारी ने मंदिर के पट खोले। चोरी का का पता चला तो वहां पर हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को भी इस मामले से अवगत कराया गया।
कैसे हुई चोरी?
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि शाम को जब पुजारी पूजा – अर्चना कर चले गए थे तब चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, यह घटना करीब 11:00 बजे रात के हुई। मंदिर की मुख्य दरवाजे में पहले से खराबी थी जिसका चोरों को पता था और आसानी से उसने गेट तोड़ दिया। गेट पर दो गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे जिसका नाम कप्तान सिंह और अमन सिंह है गार्ड के मुताबिक उनको इस मामले की भनक भी नहीं पड़ी।
CSP मनीष यादव ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है फिलहाल कोई अभी अरेस्ट नहीं हुआ है पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।