कानपुर (यूपी) में बीते रविवार को तेज़ रफ्तार लैम्बॉर्गिनी से पैदल यात्रियों को टक्कर मारने वाले शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो मशहूर तंबाकू व्यापारी का बेटा है। घटना में 6 लोग घायल हुए थे और कई अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा था। पहले शिवम के ड्राइवर ने कहा था कि गाड़ी वह चला रहा था। जिससे पूरा मामला पलट गया था लेकिन अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला क्या था ?
कानपुर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे ग्वालटोली इलाके मे लैम्बॉर्गिनी रेवुएल्टो अनियंत्रित हो गई। जिससे अनियंत्रित लैम्बॉर्गिनी से 6 लोग घायल हुए थे। ई-रिक्शा, बाइक और राहगिरों को टक्कर मारी, फिर डिवाइडर से जा टकराई। यह पूरा मामला cctv कैमरा मे कैद हो गया था । लेकिन पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने पांच टीमों से जांच कराई और सारे सबूत जुटाकर इस मामले की पुष्टि की और सफलता पायी। आज गुरुवार सुबह पुलिस ने कानपुर से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि ‘कानून सबके लिए बराबर है ‘