भारत–अमेरिका ट्रेड डील का असर दिखा बाजार में

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

The impact of the India-US trade deal was visible in the market

भारत अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील, यह डील कल 2 फरवरी 2026 को हुई। इस डील में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 से 50% टैरिफ हटाकर 18% कर दिया है इस डील से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश हुए और डोनाल्ड ट्रंप को कहा ‘1.4 अब भारतीयों की ओर से ट्रंप को बहुत-बहुत शुक्रिया’।

अमेरिका संग ट्रेड डील फाइनल होने के बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि भारत ने समझौते में संवेदनशील कृषि और डेयरी क्षेत्रों के हितों की रक्षा की है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुपालन, कृषि और दुग्ध उद्योग क्षेत्रों के हितों का ध्यान रखा है। हमने आरसीईपी में शामिल होने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।”

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कहा है, “यह भारत के भविष्य को चार चांद लगाने वाली डील है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका से जो डील फाइनल की है वो भारत के सभी पड़ोसियों के मुकाबले सबसे बढ़िया डील है। गौरतलब है, अमेरिका ने भारत पर लगने वाला टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है।

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को करीब 1.5% मज़बूत होकर 90.27 के स्तर पर बंद हुआ। सूत्रों के मुताबिक, यह दिसंबर-2018 के बाद रुपए की सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त मानी जा रही है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील और टैरिफ कट से मिले भरोसे के चलते रुपए को यह मज़बूती मिली जिससे विदेशी निवेशकों की वापसी की उम्मीद भी बढ़ी है।

Also Read

Top Stories
Related Post