कूनो के चीतों को मिलता हर रोज 35000 का मांस 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

कूनो के चीतों को मिलता हर रोज 35000 का मांस 

विधानसभा में सरकार की ओर से कहा गया की मध्य प्रदेश सरकार कूनो नेशनल पार्क में हर रोज 35000 रुपए खर्च करती है और यह खर्चा चीतों के सिर्फ मांस के लिए किया जाता है और यह मांस बकरी का होता है  सरकार ने आगे कहा कि यह कोई फिक्स मानक नहीं है यह तो चीजों की स्वास्थ्य और डाइट पर निर्भर करता है।

2024 – 25 का साल देखा जाए तो चीतों के लिए बकरी का मांस खरीदने पर एक करोड़ 27 लाख रुपए से ज्यादा तक का खर्च आया था इससे पता चलता है कि कूनो नेशनल पार्क में जीतो का सही तरीके से ख्याल रखा जा रहा है 

सरकार ने आगे कहा जंगल में रह रहे चीते कभी-कभी कूनो की गरिमा लांघ जाते हैं और आसपास के क्षेत्र जैसे शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना आदि में रह रहे ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाते हैं बता दे दिसंबर 2025 में एक चिता कूनो से भाग गया और भाग कर ग्वालियर आ गया था जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद वह नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौके पर  ही जान चली गई।

Top Stories
Related Post