ग्वालियर नगर निगम में आज सत्र 2026-27 का बजट पेश किया गया। कांग्रेस महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने परिषद के सदन में 2300 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया।
इसमे 630 करोड़ रुपए जनकार्य के लिए खर्च होंगे, 300 करोड़ रुपए शहरी स्वास्थ्य, 270 करोड़ रुपए सीवर प्रोजेक्ट, 160 करोड़ रुपए शहरी स्वच्छता मिशन के लिए खर्च होंगे और 345 करोड़ रुपए वेतन भत्तों पर खर्च होंगे। कांग्रेस महापौर शोभा सिकरवार ने इस बजट को शहर की जनता के हितों का बजट बताया, तो वही भाजपा के नेता प्रतिपक्ष में इस बजट को “अपनी डफली अपना राग” वाला बजट बताया।
सभापति मनोज तोमर के मुताबिक 10 मार्च तक बजट पर आपत्तियां और संशोधन प्रस्ताव लिए जाएंगे। 13 मार्च को बजटचर्चा होगी जिसमें आपत्तियां और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।