दुल्हन ने कस्टडी में फेरे की लगाई गुहार 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दुल्हन ने कस्टडी में फेरे की लगाई गुहार 

भोपाल पुलिस ने गैंगस्टर को उसकी ही शादी से उठाकर थाने ले गई। दरअसल आकाश उर्फ भूरा हड्डी नाम का एक लड़का 9 मार्च को अपनी दुल्हन सीमा से शादी कर रहा था शादी के हल्दी- मेहंदी प्रोग्राम में आई पुलिस से मंडप में अचानक हड़कम मच गया, मंडप से पुलिस दूल्हे को पकड़ कर ले गई। जैसे ही दुल्हन सीमा को पता चला तो वह अपनी हल्दी छोड़कर सीधा थाने पहुंचे। और अपनी शादी की गुहार लगाने लगी। 

थाने पहुंची सीमा ने पुलिस से कहा साहब घर में मेहमान है मम्मी पापा का अपमान हो जाएगा, इसमें मेरी और घरवालों की क्या गलती है बस 2 घंटे का समय दे दो, जिससे मेरी शादी हो जाए, इतना ही नहीं आप चाहो तो थाने में ही शादी कर दो। 

दरअसल आकाश हनीट्रैप गैंग का सरगना है आकाश के साथ उसके साथी भी इस गैंग से जुड़े हुए हैं यह गैंग झूठी रेप केस में धमकाते और मारपीट कर पैसे मांगते।

सीमा की गुहार पुलिस ने खारिज कर दी और कहा आकाश के साथ हनीट्रैप गैंग के सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया है और साथ ही हथियार और सबूत भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार आगे की जांच पड़ताल चल रही है।

Also Read

Top Stories
Related Post