टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार! गुवाहाटी में टीम इंडिया बिखरी, साउथ अफ्रीका ने किया 2-0 क्लीन स्वीप

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार! गुवाहाटी में टीम इंडिया बिखरी, साउथ अफ्रीका ने किया 2-0 क्लीन स्वीप

गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ऐसी ढही कि किसी ने सोचा तक नहीं था। साउथ अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराते हुए न सिर्फ मैच जीता, बल्कि दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया। यह हार भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार दर्ज हुई है, जिसने क्रिकेट फैन्स और टीम मैनेजमेंट दोनों को हैरान कर दिया है।

साउथ अफ्रीका की पहली पारी , मुथुसामी का शतक, भारत की गेंदबाजी बेअसर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने मजबूत शुरुआत की और पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

  • सेनुरन मुथुसामी ने शानदार 109 रन की पारी खेली
  • ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन
  • काइल वेरेन ने 45 रन का योगदान दिया

भारत की ओर से

Also Read

  • कुलदीप यादव ने 4 विकेट
  • रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए 

लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह फीकी पड़ी।

भारत की पहली पारी ,  बल्लेबाजों ने कराई निराशा

भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई।

  • सिर्फ यशस्वी जायसवाल ने 58 रन की पारी खेलकर संघर्ष दिखाया
  • बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे 

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी में

  • मार्को यान्सन ने 6 विकेट
  • साइमन हार्मर ने 3 विकेट चटकाए 

अफ्रीका को पहली पारी में ही 288 रन की बड़ी बढ़त मिल गई।

दूसरी पारी में फिर बिखरी टीम इंडिया

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 260 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। भारत को जीत के लिए 549 रन का असंभव-सा लक्ष्य मिला। इसके जवाब में भारत दूसरी पारी में मात्र 140 रन ही बना सका। साउथ अफ्रीका ने मैच 408 रन से जीतकर भारत को करारी शिकस्त दी।

Top Stories
Related Post