Sandhya Samachar

ताजपोशी : ब्रिटेन के चार्ल्स-कैमिला के सिर सजा ताज

108 views

वेस्टमिंस्टर ऐबी 1066 में विलियम प्रथम के समय से प्रत्येक ब्रिटिश ताजपोशी का गवाह रहा है। महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला इस भव्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

लंदन, एजेंसी। महाराजा चार्ल्स तृतीय की शनिवार को ताजपोशी हुई। बता दें कि वेस्टमिंस्टर ऐबी में महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला को ताज पहनाया गया। इस ताजपोशी कार्यक्रम के दो हजार से ज्यादा लोग गवाह बनें।
महाराजा चार्ल्स तृतीय को ताज पहनाया जा रहा था उस वक्त ’गॉड सेव किंग चार्ल्स’ के जमकर नारे लगे। बर्मिंघम पैलेस से लेकर वेस्टमिंस्टर ऐबी तक हजारों लोग सड़क के किनारे महाराजा चार्ल्स तृतीय को देखने के लिए एकत्रित हुए।
वेस्टमिंस्टर एब्बे 1066 में विलियम प्रथम (विलियम द कॉन्करर) के समय से प्रत्येक ब्रिटिश ताजपोशी का गवाह रहा है। महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी कैमिला इस भव्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
ताजपोशी वाले स्थान की फुटेज साझा करते हुए ट्वीट में कहा गया, ’’वेस्टमिंस्टर एबे महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला के ताजपोशी के लिए तैयार हैं।’’ बता दें कि चार्ल्स तृतीय और कैमिला की साल 2005 में शादी हुई थी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
48%
7.1km/h
73%
30°C
30°
30°
32°
Sun
28°
Mon
27°
Tue
28°
Wed
29°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech