Sandhya Samachar

ताइवान में भूकंप : राजधानी ताइपे में इमारातें दरकीं

140 views

एजेंसी। ताइवान के पूर्वी शहर हुआलिएन के पास 34 किमी दूर 6.3 तीव्रता का एक और भूकंप आया। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के भीतर द्वीप पर यह दूसरा बड़ा भूकंप था। फिलहाल, इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के चलते ताइवान की राजधानी ताइपे में इमारतें हिल गईं और मेट्रो समेत अन्य परिवहन सेवाएं धीमी हो गईं।
मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप की गहराई 9.7 किमी थी। इससे पहले गुरुवार को ताइवान के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। ताइवान भूकंप के प्रति हमेशा संवेदनशील रहा है। अप्रैल में आए एक भूकंप में 17 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे, साथ ही नौ मिनट के भीतर लगातार पांच झटके महसूस किए गए थे।
जानिए क्यों आते हैं भूकंप?
पृथ्वी के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो लगातार गति में रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन बनती है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ने लगते हैं और जब अत्यधिक दबाव बनता है, तो प्लेट्स टूट जाती हैं। इससे निकलने वाली ऊर्जा बाहर की ओर आती है, जिससे भूकंप का अनुभव होता है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
43%
6.7km/h
94%
31°C
31°
31°
30°
Sat
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech