Sandhya Samachar

स्मृति इरानी का राहुल और कांग्रेस पर जोरदार हमला

134 views

भोपाल में बोलीं मौत का खेला खेलने वालों से गॉंधी परिवार का गठबंधन

भोपाल। केंद्रीय महिला-बाल विकास एवं अल्पसंख्यक कार्यमंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या होते हुए लोग देख रहे हैं। जहां लोकतांत्रिक अधिकारों को जताने के लिए लोग मौत के घाट उतारे जा रहे हैं, उसी तृणमूल के साथ गांधी परिवार गठबंधन कर रहा है। मेरा गांधी परिवार से सवाल है कि क्या उनसे हाथ मिलाना मंजूर है उन्हें, जो पश्चिम बंगाल में कहर मचा रहे हैं? मौत का यह खेला राहुल गांधी को क्यों स्वीकार है?

उन्होंने कहा कि पहले बच्चे को गोद लेने के लिए कोर्ट जाने को मजबूर किया जाता था, वहां से ऑर्डर लेना होता था। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसार जनता, कार्यकर्ता, प्रशासक से संवाद करने के बाद यह ध्यान में आया कि अभिभावक यह कहने लगा कि हम कोर्ट क्यों जाएं? जहां पर चोर-उचक्के, बलात्कार और कई घटनाओं के निर्णय होते हैं, बच्चे को गोद लेना तो पुण्य का काम है। अगर आप सरकार में हमारी सुविधा बढ़ाना चाहते हैं, तो आप यह अधिकार जिला प्रशासन को दे दें।
जैसे ही मोदी सरकार ने कानून में तब्दीली कर जिला प्रशासन को दायित्व दिया, तब से लेकर एक साल में 2250 से ज्यादा बच्चों का देशभर में अडप्शन हो चुका है। कानून में बदलाव से पहले देशभर में 900 अडप्शन के केस कई कोर्ट में लंबित थे।
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ’वत्सल भारत कार्यक्रम’ में शामिल होने भोपाल आईं थीं। बाल संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण पर केंद्रित यह कार्यक्रम भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित किया गया। देश में अलग-अलग जगह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 7 क्षेत्रीय संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
few clouds
56%
5km/h
20%
29°C
29°
29°
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu
29°
Fri

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech