Sandhya Samachar

छात्राओं ने तीन मिनट में पढ़ाया नैतिकता का पाठ

157 views

सिंधिया कन्या विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर हुआ तर्क-वितर्क

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय में सोमवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ एवं मध्यम वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य निशी मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान छात्राओं ने आदर्श और नैतिकता जीवन का आधार है, तकनीकी विकास से अच्छे दिन आ सकते हैं, युवाओं में ही समाज और राष्ट्र में परिवर्तन लाने की शक्ति है और सोशल मीडिया वर्तमान प्रचलन युवा पीढ़ी को नकारात्मक दिशा दे रहा है विषय पर पर अपने तर्क प्रस्तुत किए । निर्णायक के तौर पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय एवं डॉ. शैलजा दीक्षित विजयी प्रतियोगियों का निर्णय किया।

ये रहीं विजेता
इन्होंने लिया भाग
प्रतियोगिता में सुहानी सिंह सिसोदिया, मनस्वी मुद्गल, आर्या पार्थडीकर, लावण्या सिंह, प्रज्ञा श्री, अदिति पांडेय, सलोनी, एवं श्रिया अग्रवाल ने भाग लिया। प्रतिभागी छात्राओं को अपना तर्क प्रस्तुत करने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया। इस दौरान उन्होंने नैतिकता का पाठ पढ़ाने के साथ ही अन्य विषयों के महत्व को दर्शाया। वरिष्ठ अध्यापिका एवं कार्यक्रम प्रभारी वैशाली श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान उप प्राचार्य गरिमा संधू एवं इवेंट कोऑर्डिनेटर शिवांगी सहाय सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।


ये रहीं विजेता
वरिष्ठ वर्ग
प्रथम : सुहानी सिंह सिसौदिया
द्वितीय : लावण्या सिंह
तृतीय : मनस्वी मुद्गल-
मध्यम वर्ग
प्रथम : श्रीया अग्रवाल
द्वितीय : सलोनी
तृतीय : प्रज्ञा श्री

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
52%
4.9km/h
64%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech