व्हाट्सएप और टेलीग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है सरकार ने साफ कहा है कि 1 मार्च 2026 यानी कि आज से सिम बाइंडिंग नियम लागू होंगे। यानी अब यूजर्स एक फोन में दो सिम रखकर व्हाट्सएप और टेलीग्राम नहीं चला पाएंगे। इसका मतलब यह है कि अगर फोन में कोई दूसरी सिम लगी है और आप किसी दूसरे नंबर से व्हाट्सएप चला रहे हैं तो आपका टेलीग्राम, व्हाट्सएप, स्नैपचैट जैसे ऐप काम नहीं करेंगे और बंद हो जाएंगे।
इस नियम से उन लोगों को समस्या हो सकती है जो एक फोन में दो सिम का इस्तेमाल करते हैं जैसे एक सिम से बात करना और दूसरी सिम से व्हाट्सएप, स्नैपचैट, जैसे ऐप चलाना।
जिससे पहले आपको किसी भी परेशानी से जूझना पड़े जैसे की व्हाट्सएप में डॉक्यूमेंट, फोटोस, आदि उससे पहले ही आप एक सिम में अपना व्हाट्सएप अकाउंट शिफ्ट कर ले, जो की बेहद जरूरी है यह नियम साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड को रोक सकता है इसलिए यह नियम आज से लागू कर दिए गए है।