Sandhya Samachar

शिवराज ने कहा कि मैं बहनों को उनका सम्मान दे रहा हॅू

112 views

प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण मेरा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सेवढ़ा में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में चौहान ने कहा कि रतनगढ़ वाली माँ का बनेगा अद्भुत लोक

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का गौरव चन्द्रयान-3 चन्द्रमा की सतह पर उतरने वाला है। देश और प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई आदि सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हुआ है। सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण ही मेरा लक्ष्य है। मैं बहनों को उनका सम्मान दे रहा हूँ, यही मेरे जीवन का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही।

मंगलवार को दतिया जिले के सेवढ़ा में जन-दर्शन के दौरान लाड़ली बहना सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए विकास की अनेक सौगात देते हुए 159 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्याओं के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लाड़ली बहनों ने उन्हें राखी बाँधी और एक बड़ी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर बहनों का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में बहन-बेटियों को सशक्त बनाने के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह-निकाह योजना के बाद लाड़ली बहना योजना के माध्यम से मैं बहनों को उनका सम्मान और हक दे रहा हूँ। योजना में मिलने वाले 1000 रुपये केवल राशि नहीं, बल्कि बहनों का सम्मान और अधिकार है। योजना से अभी सवा लाख बहनें जुड़ी हैं, अभी और बहनें जुड़ेंगी। योजना की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपये किया जायेगा। प्रदेश में बहनों को सशक्त बनाने के लिये स्थानीय निर्वाचन में उन्हें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। आज बड़ी संख्या में बहनें पंचायत एवं नगरीय निकायों में सरकार चला रही हैं। पुलिस में बड़ी संख्या में बेटियाँ हैं। संबल योजना में बहनों को 16 हजार रूपये प्रसूति सहायता दी जाती है।

मध्यप्रदेश में बेटियों के प्रति दुराचार करने वालों के लिये फाँसी का प्रावधान है। आजीविका मिशन के माध्यम से हम यह प्रयास कर रहे हैं कि हर बहन की आय कम से कम 10 हजार रूपये महीना हो।
केन्द्रीय विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सेवढ़ा में विकास और प्रगति की वर्षा लेकर आये हैं। यहाँ 159 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया गया। दतिया में एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया जा चुका है। सिंधु नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान देश की एक-एक महिला को सशक्त बनाने के लिये संकल्पित हैं और इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की मिसाल है।
सांसद संध्या सुमन राय ने भी संबोधित किया। मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, सुरेन्द्र सिंह बुधोलिया एवं जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों सहित जन-समुदाय उपस्थित था।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
79%
6.3km/h
100%
24°C
24°
24°
23°
Thu
23°
Fri
22°
Sat
22°
Sun
22°
Mon

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech