94
भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में लाड़ली बहनों के साथ पौध-रोपण करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती से उनके निवास पहुँच कर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने सुश्री भारती का शॉल और श्रीफल से सम्मान किया। सुश्री भारती ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया। सुश्री भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बना कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहनों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य किया है। वहीं शिवराज ने कहा कि तुम्ही मेरी सबसे बड़ी लाड़ली बहना हो।