झटके में 1000 अंक गिरा सेंसेक्स, बाजार क्यों धडाम?

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

झटके में 1000 अंक गिरा सेंसेक्स, बाजार क्यों धडाम?

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई है जहां सेंसेक्स 1000 अंक गिर गया और 10 लाख करोड रुपए का नुकसान हो गया। यह गिरावट लगातार दूसरे दिन देखी गई, जिसमें कमजोर तिमाही नतीजों ने बाजार को दबाया।

बाजार क्यों धड़ाम ?

वैश्विक स्तर पर अमेरिका के नए टैरिफ प्रस्ताव से व्यापार तनाव बढ़ा, इस तनाव से निवेशक सतर्क हो गए। 

FII यानी कि फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर ने 29000 करोड रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे, लेकिन अब 1 फरवरी को बजट पेश होगा जिसमें सतर्कता को बढ़ावा दिया जाएगा।

क्या है बाजार के आंकड़े ?

सेंसेक्स 1065 अंक गिरकर 82,180 अंक  हुआ और निफ्टी 353 अंक टूटकर 25,232 हो गई । BSE का मार्केट कैप 465 लाख करोड़ से घटकर 455 लाख करोड़ रह गया, जिससे 10 लाख करोड़ का नुकसान हो गया। मिडकैप-स्मॉलकैप में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

Also Read

सबसे ज्यादा प्रभाव  BSE टॉप 30 में से 29 शेयर को पड़ा जो लाल निशान पर रहा , जोमैटो 4% से ज्यादा गिरा। बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, रिलायंस, TCS जैसे बड़े नामों में भारी गिरावट नजर आई। निफ्टी में 500 में से 32 शेयर लगभग 5% से ज्यादा गिरे।

Top Stories
Related Post