वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय केन्द्रीय सरकार के उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा गठित हिन्दी सलाहाकार समिति में सदस्य नामित

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय केन्द्रीय सरकार के उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा गठित हिन्दी सलाहाकार समिति में सदस्य नामित

ग्वालियर/दिल्ली।  भारत सरकार के उत्तर पूर्वी विकास मंत्रालय द्वारा एक 25 सदस्यी समिति का पुर्नगठन किया गया है। उक्त समिति में ग्वालियर मध्यप्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं समाजसेवी डॉ. केशव पाण्डेय को सदस्य नामित किया गया है। 

मंत्रालय द्वारा गठित समिति का कार्य राजभाषा विभाग द्वारा सरकारी कामकाज के लिए हिन्दी के प्रगामी प्रयोग के सम्बंध में निर्धारित नीतियों को उत्तर पूर्वी विकास मंत्रालय में लागू करवाने के बारे में सलाह देना होगा। 

पुर्नगठित समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा, समिति के अध्यक्ष उत्तर पूर्वी विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया एवं उपाध्यक्ष उत्तर पूर्वी विकास राज्य मंत्री सुकान्त मजूमदार होगे। 

ज्ञात रहे वर्ष 2012 में डॉ. केशव पाण्डेय पूर्व में वाणिज्य एवं उघोग मंत्रालय द्वारा गठित हिन्दी सलाहाकार समिति में भी सदस्य रह चुके है। उक्त मनोनयन पर डॉ. पाण्डेय ने समिति के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।

Also Read

Top Stories
Related Post