Sandhya Samachar

राहुल गॉधी स्वार्थ की लड़ाई लड़ रहे हैं : सिंधिया VIDEO

70 views

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने गॉधी परिवार पर बोला बड़ा हमला, बोले सदस्यता समाप्त होने पर हंगाम मचा कर लोकतंत्र का मजाक बना रहा है गॉधी परिवार

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस एक नए लो पर जा रही है। ये लोकतंत्र की नहीं स्वार्थ की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह कोई पहली बार तो नहीं है कि किसी सांसद की सदस्य बर्खास्त की गई हो। इससे पहले भी ऐसा हुआ है लेकिन इस बार इतना हंगामा क्यों? संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है। काले कपड़े पहनकर क्यों आ रहे हैं?
सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले तो कभी इस तरह नहीं किया। राहुल गांधी को विशेष सत्कार देने के लिए इस बार ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में जमानत के लिए गए थे, तब पूरी कांग्रेस की फौज उनके साथ थी। जमानत के लिए जो जाता वो क्या अपने साथ नेताओं की फौज लेकर जाता है। क्या ये अदालत के ऊपर दबाव नहीं है? ट्रेन रोक रहे हैं, आम लोगों के आवागमन में रोड़े अटकाए गए… क्या ये गांधीवादी है?

सिंधिया ने कहा कि मानहानि के मामले में तीन महीने की मोहलत दी जाती थी। लेकिन साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आया जिसमें कहा गया है कि अगर किसी के खिलाफ दोष साबित हो तो तुरंत उसकी सदस्यता खत्म की जाए।
उन्होंने राहुल गॉंधी को आईना दिखाते हुए कहा कि, मैं गांधी हूॅं, गांॅधी कभी माफी नहीं मांगते… ये राहुल ने कहा था। संसद के उपनेता संसद में कहा कि गांधी परिवार के लिए न्यायालय में अलग नियम होने चाहिए. यानी कुछ लोग फर्स्ट क्लास सिटीजन हैं और हम लोग थर्ड क्लास सिटीजन हैं।
उन्होंने कॉग्रेस पर पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता एक समुदाय को अपमानित करें.. कहें कि पूरा समुदाय चोर है। कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग को कलंकित करने का काम किया है। वीरता का सबूत मांगा है। ऐसी कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं है। बस यही उनकी देशद्रोह की विचारधारा है।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
88%
6.2km/h
100%
24°C
24°
24°
23°
Wed
23°
Thu
23°
Fri
23°
Sat
24°
Sun

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech