Sandhya Samachar

वो थी शून्य की सरकार, ये है पुण्य की सरकार : सिंधिया

90 views

वर्षा से प्रभावित हुए जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में गरजे कॉग्रेस पर जमकर बरसे ज्योतिरादित्य
— भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, प्रदेश के मान और सम्मान की यात्रा
— अतिथि शिक्षकों के हितों को देखते हुए की गयी घोषणओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज को दिया धन्यवाद

श्योपुर/ग्वालियर। भाजपा की पॉच चरण में होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के ग्वालियर-चम्बल की यात्रा का मंगलवार को श्योपुर से शानदार आगाज हुआ। हालांकि तयशुदा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इस चौथी यात्रा का शुभारंभ करना था। लेकिन बरसात के कारण वे श्योपुर नहीं पहुंच सके। ऐसी स्थिति में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ एयरपोर्ट से वर्चुअल रूप से सभा को संबोधित किया।
जन आशीर्वाद यात्रा में फोन के माध्यम से दिये गए भाषणों में सिंधिया का संबोधन चर्चा का विषय बना रहा। भरी बारिस के मौसम में वे कांग्रेस पर ऐसे बरसे कि सुनने वाले भी उनकी दाद दिए बिना नहीं रह सके।

सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि “वो शून्य की सरकार थी, और ये भाजपा वाली पुण्य की सरकार है”.
उन्होंने पूर्व कांग्रेस की सरकारें व वर्तमान की भाजपा सरकार के बीच तुलना करते हुए बताया, “जो राज्य बीमारू कहलाया जाता था, आज वही मध्य प्रदेश विकास और प्रगति के शिखर पर है। 56 वर्ष में कांग्रेस की सरकार ने जो मध्य प्रदेश के लिए किया, उससे 20 गुना ज़्यादा भाजपा सरकार ने किया। वर्ष 2003 तक प्रत्येक व्यक्ति घरेलु आय 11000 रुपए तक सिमट गयी थी, आज वही 1,40,000 रुपए है। 2003 में सडकों की जगह गड्ढे होते थे और केवल 44000 किमी की सड़कें पूरे मध्य प्रदेश में थी, आज सडकों की लम्बाई 5 लाख किमी तक पहुँच चुकी हैं।”
उन्होंने किसानों के दर्द को बयां करते हुए कहा कि “कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ भी वादाखिलाफी की थी। 10 दिन में न कर्ज़ा माफ़ किया और न मुख्यमंत्री बदले गए। इसके अतिरिक्त वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया था। जब हमें ललकारा गया, तो हमने उस सरकार को ज़मीन पर लाने का कार्य किया। तब कहीं जाकर विकास और प्रगति कि सरकार संभव हो पायी। आज किसानों के लिए रु 2000 करोड़ की ब्याज माफ़ी योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी लेकर आये हैं, साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के कुल 12000 प्रति वर्ष पहुँच रहे हैं।
सिंधिया ने महिला विकास में मध्य प्रदेश के बढ़ते परचम के बारे में कहा कि “जो 2003 में प्रति व्यक्ति घरेलु आय 11 हजार रुपए हुआ करती थी, उतनी राशि प्रति वर्ष शिवराज सिंह जी एक-एक महिला के खाते में पहुँचा रहे हैं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
63%
7.5km/h
100%
28°C
28°
28°
27°
Tue
24°
Wed
24°
Thu
25°
Fri
25°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech