Sandhya Samachar

शिव की आराधना से चमकेगी किस्मत

161 views

इस बार अद्भुत संयोगों से सजा होगा श्रावण मास, उपासना से पूरी होगी कामना
श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना का प्रतीक माना जाता है, इस महीने में विधि विधान से भोले शंकर की पूजा करने से मन चाहा फल मिलता है। इस बार श्रावण मास में सुखद और दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जो शिवभक्तों की मनोकामना पूरी करेंगे।
ग्वालियर। हिंदू धर्म में श्रावण का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी माना जाता है। श्रावण मास में धरा को संभालने वाले भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। महिला हो या पुरुष सभी शिव की आराधना को आतुर रहते हैं। शिव भक्तों को श्रावण मास का बेसब्री से इंतजार रहता है।
ज्योतिषाचार्यों एवं पंडितों के अनुसार श्रावण मास में शिव पूजा का अक्षय फल प्राप्त होता है। इसका कई गुना पुण्य भी मिलता होता है। पंडित बताते हैं कि श्रावण मास में यदि भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया जाए तो भोले शंकर की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सोमवार को शुरू सोमवार को समाप्त
पंडित सुनील दत्त शास़्त्री खेरला वालों के अनुसार इस बार श्रावण मास सोमवार को शुरू होगा। सबसे सुखद पहलू यह है कि महीने की समाप्ति भी सोमवार को होगी। लेकिन इस बार श्रावण मास 29 दिन का होगा जो 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगा। सोमवार को श्रावण मास का आगमन सुखद होगा। क्योंकि इस बार पांच सोमवार का अद्भुत संयोग बनेगा।
इस बार बनेंगे 6 खास संयोग
ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गुरु के अनुसार इस बार श्रावण मास में सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, शश राजयोग, प्रति योग, आयुष्मान योग, चंद्रमा और मंगल की युति से नवपंचम योग रहेगा।
इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत
मेष : श्रावण मास में भोले नाथ की विशेष कृपा रहेगी। हर कार्य में लाभ होगा। रुके कार्य पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे।
कर्कः सुखद और अद्भुत संयोग लाभकारी होगा। न्यायालयीन प्रकरणों में पक्ष में फैसला आएगा। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। व्यापार में तरक्की और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
सिंहः घर-परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। श्रावण में कॅरियर-कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति का विवाद समाप्त होगा। घर और कारोबार की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
धनुः श्रावण का महीना इस राशि के जातकों के लिए सुखद साबित होने वाला है। रुके हुए और उधार दिए धन की वापसी होगी। शत्रु को परास्त होंगे। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और वेतन वृद्धि का योग बन रहा है। धन की प्राप्ति होगी।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
31%
6.9km/h
65%
35°C
35°
35°
35°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
28°
Wed
28°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech