सनाढ्य सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
ग्वालियर। ब्राह्मणों के अराध्य भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान महाआरती का आयोजन भी होगा। इस बात का निर्णय मंगलवार को रामकुईं पर आयोजित की गई मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा की बैठक में लिया गया।सभा के प्रदेश अध्यक्ष किशन मुदगल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्व प्रथम विनोद कटारे को आयोजन के लिए संयोजक मनोनीत किया गया।

इसके बाद तय किया गया कि 22 अप्रैल को प्रातः नौ बजे भगवान श्री परशुराम का पूजन और अभिषेक होगा। भव्य फूल बंगला सजाने के साथ ही भगवान का अलौलिक श्रृंगार किया जाएगा।
इस दौरान डॉ. केशव पाण्डेय, डॉ. अशोक मिश्रा, अशोक शर्मा, अंबिका प्रसाद पचौरी, प्रकाश नारायण शर्मा, अशोक पटसरिया, महेंद्र पटसारिया, प्रेम पचौरी, श्रीराम शर्मा गुड्डू, बद्री नारायण शुक्ला, राकेश नायक, दिनेश शर्मा, रामबाबू कटारे, भगवान स्वरूप शुक्ला, रामसेवक सैंथिया, राकेश दीक्षित, देवेंद्र दुबे, सतीश मोहन तिवारी, राजेंद्र मुदगल, रमाशंकर शर्मा, दीपक बुधौलिया एवं राम मोहन तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।