सैमसंग हर साल अपनी फ्लैगशिप S-सीरीज में नए इनोवेशन लाता है, लेकिन इस बार मामला और भी खास है। 2026 में आने वाली Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर एक बड़ी लीक सामने आई है, जिसने लॉन्च से पहले ही चर्चा तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार डिजाइन को पूरी तरह नया रूप देने की तैयारी में है। फोन में पहली बार सर्कुलर कैमरा लेआउट देखने को मिल सकता है, साथ ही Android 16 आधारित One UI 8.5 का सपोर्ट भी दिया जाएगा।
डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव
Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट फर्मवेयर से निकाले गए रेंडर्स बताते हैं कि Samsung अपनी S-सीरीज को Galaxy Z Fold 7 जैसे डिजाइन फॉर्म के साथ अलाइन कर सकता है। तीनों मॉडल Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra कोडनेम M1, M2 और M3 के साथ आएंगे और सभी में नया सर्कुलर कैमरा कट-आउट देखने को मिलेगा। यह कैमरा सेटअप हल्का उभरा हुआ होगा, जो फोन को बेहद प्रीमियम लुक देगा। खास बात यह है कि Galaxy S26 Ultra इस बार अपने पिछले चौकोर मॉडल की तुलना में कम बॉक्सी और ज्यादा कर्व्ड एज डिज़ाइन के साथ दिखाई दे सकता है। हांलांकि लीक में कैमरा फ्लैश की जगह और फाइनल मॉड्यूल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
हार्डवेयर में सीमित लेकिन असरदार अपग्रेड
जहां डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं, वहीं हार्डवेयर अपग्रेड को लेकर रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस बार कोई बड़ा उछाल नहीं होगा। हालांकि Galaxy S26 सीरीज के Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है, जबकि कुछ देशों में इसके Exynos वर्ज़न भी लॉन्च किए जा सकते हैं। Ultra मॉडल में बेहतर सेंसर और एडवांस कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी देखने को मिलेगी, जिससे कैमरा परफॉर्मेंस और मजबूत होगी। कुल मिलाकर सैमसंग इस बार अपनी S-सीरीज को और ज्यादा स्मूद, पॉलिश्ड और प्रीमियम बनाने पर फोकस कर रहा है।
अल्ट्रा प्रीमियम एक्सपीरियंस
नया कैमरा लेआउट, कर्व्ड डिजाइन, One UI 8.5 और Android 16 का कॉम्बिनेशन Galaxy S26 सीरीज को एक अलग पहचान देने वाला है। यह साफ है कि सैमसंग बड़ी डिजाइन जंप की बजाय लगातार सुधारों के जरिए अपने फ्लैगशिप अनुभव को और refined बनाने की तैयारी में है।