Sandhya Samachar

परोपकार भाव से जीवन होता है सार्थक : पाण्डेय

81 views

— कर सलाहकार प्रमोद कुमार गुप्ता का आईकॉम सेंटर पर मनाया गया जन्मदिवस, शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने किया सम्मान
ग्वालियर। जिसके हृदय में परोपकार की भावना होती है वे जीवन में दूसरों के लिए सदैव मुस्कराते हैं। वे सेवाभाव के परिश्रम में भी नहीं थकते हैं। ऐेसे लोग अपना श्रम किसी अभिलाषा से नहीं बल्कि परमार्थ के लिए करते हैं।

इस प्रकार त्याग, बलिदान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को सार्थक बनाते हैं। डॉ.केशव पाण्डेय ने यह बात कही।
उन्होंने यह बात इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) पर, कर सलाहकार प्रमोद कुमार गुप्ता के जन्मदिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।


उन्होंने कहा कि इस सृष्टि में मनुष्य तन बड़े ही सौभाग्य से मिलता है और यह मनुष्य तन-देवताओं को भी प्राप्त नहीं हो पाता। इसलिए जरूरी हो जाता है कि देवताओं के लिए भी दुर्लभ मानव तन से ऐसा क्या किया जाए कि इसे यश और सार्थकता मिल सके। गुप्ता जी ने परोपकारी भाव से अपने जीवन को सार्थक कर दिया है।
इस दौरान कवि तेजनारायण बैचेन ने काव्यपाठ के जरिए मानव जीवन की सार्थकता को चरितार्थ किया और प्रमोद कुमार के व्यक्तित्व और परमार्थ के प्रति समर्पित बताया।

इससे पूर्व डॉ. केशव पाण्डेय ने शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर उत्कृष्ट जनसेवा के लिए श्री गुप्ता का सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन महेश मुदगल ने तथा आभार व्यक्त विजय पाण्डेय ने किया।

इस मौके पर रामबाबू कटारे, विजय पाराशर, बीडी गिरि, दिनमणि शर्मा, राजेंद्र मुदगल, शिरीन खान, खुशी राय, मनीष शर्मा, अंशिका परमार, दीपांशु प्रधान, शिवानी त्यागी, आशीष मिश्रा, मीनू परिहार, उमेश पिप्पल, विजय लक्ष्मी, धर्मेंद्र शर्मा, बजरंग सेंगर एवं संजय कुमार ने श्री गुप्ता ने स्वागत किया।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
78%
3.3km/h
100%
26°C
26°
26°
25°
Tue
24°
Wed
22°
Thu
22°
Fri
22°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech